हमारा परिचय
श्री खटीक समाज अधिकारी-कर्मचारी समिति, टोंक - समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक पंजीकृत संगठन है।
वर्ष 2009-10 में पंजीकृत (पंजीयन सं. 120/टोंक/2009-10) यह समिति समाज के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा युवाओं को एक सूत्र में पिरोकर समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् प्रयासरत है।
समिति का प्रमुख ध्येय वाक्य है - "संगठित रहो, शिक्षित बनो"। हम युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति सहायता एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन करते हैं।
समाज के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में एकता, मार्गदर्शन एवं पारस्परिक सहयोग।
विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा कैरियर परामर्श।
समाज के पर्व, सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं जन-कल्याण के कार्य।
कार्यालय
परमानन्द छात्रावास, गांधी पार्क, टोंक (राजस्थान)
पंजीयन सं. 120/टोंक/2009-10 · बैंक खाता सं. 61086141765 · IFSC: SBIN0031087